➡️ कोमल, विवेक, अतुल, आलोक और अशोक में से एक नाम पर हो सकता है फाइनल
राजनांदगांव – राज्य की सत्ता सीन भाजपा के जिला अध्यक्ष जैसे प्रतिष्ठा पूर्ण पद के लिए प्रदेश आला कमान लगातार मंथन कर रहा है। छन कर आ रही खबरों के मुताबिक कोमल सिंह राजपूत, विवेक साहू, अतुल रायजादा आलोक श्रोती और अशोक देवांगन इन पांच नाम में से किसी एक पर मुहर लगा सकती है। देखा जाए तो इन सभी दावेदार के पास अपने-अपने समर्थकों की कमोवेश बड़ी फौज है साथ ही यह सभी लंबे समय से राजनीतिक अनुभव रखते हैं।
कोमल सिंह राजपूत – मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के समय मुख्यमंत्री निवास कैंप में मुख्यमंत्री से संबंधित कार्यों को निपटाने में तथा अभिषेक सिंह के कार्यकाल के समय सांसद के संबंधित कार्यों को निपटाने में तथा प्रदेश भाजपा संगठन में कोमल सिंह राजपूत की विशेष भागीदारी को भुलाया नहीं जा सकता हैं। श्री राजपूत लंबे अर्से से किसानों के हित में भी काम करते रहे हैं। वर्तमान में वे प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष हैं। इससे पहले वह मंडी उपाध्यक्ष भी रहे हैं। विधानसभा लोकसभा आदि चुनाव में उनकी सक्रिय भागीदारी की चर्चा पार्टी में बनी रही है।
विवेक साहू – जिलेवासियों के लिए कोई अपरिचित चेहरा नहीं हैं। 30 नवंबर 1969 को राजनांदगांव विकासखंड एवं तहसील के गांव महाराजपुर (सिंघोला) में जन्मे श्री साहू स्नातक हैं। वर्तमान में शहर के दीनदयाल कॉलोनी में निवासरत हैं, जहां वे पंडित दीनदयाल वेलफेयर सोसाइटी छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष भी हैं। वह सांसद संतोष पांडेयके लगातार दूसरी बार प्रतिनिधि बने हैं। जिला भाजपा कार्यकारिणी के लंबे समय से मेंबर श्री साहू जनपद पंचायत सदस्य रहने के साथ ही कृषि स्थाई समिति के सभापति, राजस्व स्थायी समिति के सदस्य, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के डायरेक्टर, जिला भाजपा के पूर्व मंत्री किसान मोर्चा के पूर्व महामंत्री, ग्रामीण मंडल के दो बार मंत्री, जिला सहकार भारती के अध्यक्ष, लोक कल्याण समिति की सिंघोला के अध्यक्ष राष्ट्रीय कार्यकारिणी सहकार भारती के सदस्य, ग्राम पंचायत रानीतराई के पंच-उपसरपंच जैसे छोटे-बड़े अनेक पद पर रह चुके हैं। समाज में उन्होंने प्रदेश साहू संघ कोषाध्यक्ष, जिला साहू संघ कोषाध्यक्ष, संगठन सचिव, तहसील साहू संघ के संयोजक, जिला साहू संघ, युवा प्रकोष्ठ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पार्टी में शक्ति केंद्र प्रभारी, राजनांदगांव के साइंस कॉलेज की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष जैसे अनेक पदों पर अपनी योग्यता प्रदर्शित कर चुके हैं। उन्होंने पार्टी के अनेक आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाई है। लोकसभा, विधानसभा आदि चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों को अच्छी लीड से जिताने में विशेष तौर से डॉ. रमन सिंह और संतोष पांडेय को जिताने में हर बार अच्छा परिश्रम किया है। श्री साहू पेयजल संयंत्र का व्यवसाय करते हुए भी समाज व पार्टी के लिए महत्वपूर्ण योगदान देते आ रहे हैं यह बड़ी बात है।
अतुल रायजादा – नगर निगम में स्टेडियम रोड वार्ड से पार्षद रहते हुए निगम में विधि विभाग के सभापति भी रहे। उन्होंने भाजपा संगठन की जिम्मेदारी बेहतर कार्यकर्ता के रूप में कार्यकर्ता के रूप में निभाई है विधानसभा और लोकसभा चुनाव महापौर चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों की जीत के लिए उन्होंने हर बार बड़ी मेहनत की हैं। जिसका लाभ उन्हें मिल सकता है।
आलोक श्रोती – जिले वासियों के लिए अपरिचित चेहरा नहीं है। वे 2001 से 2002 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में नगर आंदोलन प्रमुख रहते हुए पहचान बनाई है 2002 से 2004 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा में शहर मंडल के मंत्री बने। 2005 से 2007 तक शहर मंडल उपाध्यक्ष और 2007 से 2015 तक शहर मंडल अध्यक्ष के रूप में दायित्व और निर्वाह किया 2015 से 2021 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री बने रहे राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र में भाजपा शक्ति केंद्र प्रभारी के रूप में लगातार जिम्मेदारी में निभाई है। श्री श्रोती के पास युवाओं की बहुत बड़ी फौज है। जो पार्टी के जिला अध्यक्ष बनते ही उनकी मजबूत शक्ति के रूप में काम करेंगे।
अशोक देवांगन – जिला पंचायत सभापति अशोक देवांगन गांव की राजनीति से आगे बढ़ने वाले नेताओं में गिने जाते हैं। वह सुकुलदैहान के दो बार सरपंच रहे भाजपा के सक्रिय राजनीति से जुड़े रहकर संगठन कई पद पर रहे तथा किसानों ग्रामीणों के हित में काम करते हुए जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए हैं। सुकुल दैहान क्षेत्र को भाजपा मय करने में इनकी प्रमुख भूमिका है लोकसभा चुनाव विधानसभा चुनाव त्रिस्तरीय पंचायती राज चुनाव आदि में पार्टी को जिताने में उनकी दिन-रात की मेहनत रही है प्रदेश आला कमान इनके नाम पर भी विचार कर रही है।